बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक के लिए पूरी इन्डस्ट्री में फेमस है। सोनम किसी भी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आती है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई है, जिनमें उन्होंने बेहद स्टाइलिश लहंगा-चोली पहन रखा है और वे इसमें बेहद हॉट नज़र आ रही है।
ये तस्वीरें एक फेमस रियल्टी शो की है। जिसमें करण जौहर बतौर जज मौजूदा है। करण के अलावा सोनम और माधुरी दीक्षित भी इस शो को जज करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान वे व्हाइट लहंगा-चोली में नज़र आई। अपनी इस स्टाइलिश ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी।
सोनम कपूर का जन्म 3 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। 33 साल की सोनम कपूर ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत साल 2007 में फिल्म ‘साँवरिया’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने शानदार अभिनय किया और बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस बन गयी।
बात करें सोनम की अपकमिंग फिल्म की तो वे साल 2019 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नज़र आने वाली है। आपको बता दें कि सोनम अंतिम बार बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘संजू’ मे नज़र आई थी।
from Mahi News https://ift.tt/2NxIEeQ
