टेक्निकल समाचार: शाओमी जो की भारत की सबसे प्रसिद्ध स्मार्टफोन कंपनी बन गयी है, और कंपनी ने यह मुकाम अपने सस्ते कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन्स की वजह से पाया था और इसलिए भारत के लोगो ने इस कंपनी को अपने सर आँखों पर बैठा लिया था। यह कंपनी अब काफी बड़ी हो चुकी है और भारत में अपनी ब्रांड वैल्यू बना चुकी है, हलाकि यह अभी भी अपने ग्राहकों का ध्यान रख रही है और इसका प्रमाण हमे तब मिलता है जब कंपनी ने अपना लेटेस्ट अपडेट MIUI 10 को अपने पुराने से पुराने फ़ोन में भी दिया है।
शाओमी जो की इतनी अच्छी कंपनी भारत के लिए साबित हुई है और अपने सस्ते कीमत वाले फ़ोन्स से प्रसिद्ध हुई थी वो अब अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन भारत में लांच करने वाली है और इसका नाम है MI 8 एक्स्प्लोरर, यह कंपनी का एक प्रीमियम डिवाइस है जो की भारत में लांच होने वाले है। यह फ़ोन सिंगापुर में पहले ही स्पॉट किया जा चुका है और अब इसकी तैयारी पूरी दुनिया में लांच होने की है।
सवाल यह उठता है की कंपनी इतना महंगा स्मार्टफोन जब भारत में लांच करेगी तो क्या लोग इसे खरीदेंगे या फिर सैमसंग, एप्पल, वनप्लस या फिर किसी और प्रीमियम ब्रांड की तलाश करेंगे। यह फ़ोन चीन में पहले ही लांच हो चुका है और इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन्सहमे पहले से ही पता है।
MI 8 एक्स्प्लोरर:
- डिस्प्ले: 6.21 इंच का अमोलेड डिस्प्ले दिया जायेगा।
- प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845
- कैमरा: 12+12 MP का डुअल रियर कैमरा होगा और 20 MP का सेल्फी कैमरा होगा।
- बैटरी: 3000 mAH
- रैम: 8 GB
- रोम: 128 GB
- इस फ़ोन में आपको अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी मिलेगा और 3D सिक्योर फेस अनलॉक फीचर भी इसमें दिया जायेगा।
- इस फ़ोन में आपको USB टाइप C पोर्ट दिया जायेगा और फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।
MI 8 एक्स्प्लोरर की कीमत:
इस फ़ोन की कीमत आपको 40000 रुपये के आस पास ही मिलेगी और कहा यह जा रहा है की यह भारत में MI का सबसे महंगा फ़ोन होने वाला है और इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है की यह भारत में कितना चलेगा, कंपनी अब अपना फ्लैगशिप भी मार्किट में ला रही है तो बाकी ब्रांड्स को भी टक्कर मिलेगी।
आपकी राय:
आपको क्या लगता है की MI का यह फ़ोन अगर इस कीमत में आता है तो क्या सही रहेगा, क्या आप इसे खरीदेंगे बताना जरूर निचे कमैंट्स में और हां निचे दिए गए लाइक और फॉलो बटन को दबाना न भूले धन्यवाद।
from Mahi News https://ift.tt/2x21MrL
